Patna

कोचिंग से लौट रही छात्रा को कंटेनर ने कुचला,मौत: परिजनों ने जंदाहा-पटोरी मुख्य सड़क को किया जाम

वैशाली में जंदाहा-पटोरी मुख्य मार्ग पर एक कंटेनर ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मानिक पट्टी गांव निवासी अलका कुमारी(17) के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि अलका कोचिंग से घर लौट रही थी। तभी यह हादसा हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे कंटेनर को पकड़ लिया। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी चालक की पहचान नालंदा जिले के रूपसपुर निवासी गिरधारी राम के रूप में हुई है।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद जंदाहा थाने की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

7 साल पहले पिता की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत

 

जंदाहा थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मृतका के पिता की भी करीब 7 साल पहले गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवार में दो बहन और दो भाई हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!