Begusarai

बेगूसराय में बाइक 100 की स्पीड में पेड़ से टकराई, रील्स बनाने के चक्कर में एक्सीडेंट,दोस्त की मौत

बेगूसराय में सड़क हादसा हो गया। बाइक स्टंट और रील्स बनाने के चक्कर में बाइक 100 की रफ्तार में पेड़ से टकरा गई। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर कल्याणपुर निवासी मनोज दास के बेटे रोहन कुमार (22) के रूप में हुई है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र में महमदपुर गौतम गांव के पास की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

स्टंट रोहन का दोस्त गौरव कर रहा था। रोहन बाइक की पीछे वाली सीट पर बैठा था, हेलमेट नहीं लगाया था। इस वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं, गौरव ने हेलमेट पहना था, इसलिए उसे थोड़ी चोट लगी है। घटना यागांव थाना क्षेत्र में महमदपुर गौतम गांव के पास की है।

 

बीए पार्ट-3 का छात्र था रोहन

 

पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के रिश्तेदार रोहित कुमार ने कहा कि रोहन बीए पार्ट-3 का स्टूडेंट था। जो गौरव के साथ रहता था। गौरव शॉर्ट वीडियो बनाने वाला वीडियो क्रिएटर है।

 

उसने नई बाइक ली थी, जिसका साइलेंसर खोलकर एक्स्ट्रा आवाज करवा लिया। वह गांव में भी 80-90 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से बाइक रेस लगाता है। गांव के लोग रोकते थे तो कुछ समझता नहीं। शॉर्ट वीडियो और इंस्टाग्राम पर 444K फॉलोअर हैं, जिसके कारण उसके परिवार के लोग भी कहते हैं कि मेरा बेटा गौरव कुछ भी करता है तो लोगों को जलन क्यों होती है।रोज वीडियो बनाकर अपलोड करता है। वीडियो बनाने में रोहन को साथ रखता था। आज भी उसने रोहन को फोन करके बुलाया और दोनों गांव से एक साथ निकले। वह काफी तेजी से बाइक चला रहा था, 100 से अधिक स्पीड में उसकी बाइक थी। स्टंट कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई।

 

गौरव पर कार्रवाई की मांग

 

रोहन के पिता बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करते हैं, उन्हें भी सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस लाश का पोस्टमॉर्टम कराने सहित आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद रोहन के दोस्तों में काफी आक्रोश है और इन लोगों ने गौरव पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!