Patna

बिहार STF के सब इंस्पेक्टर का पटना में अंतिम संस्कार:बड़े भाई ने दी मुखाग्नि,पलटी थी गाड़ी

पटना.बिहार एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर मुकुंद मुरारी का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव बख्तियारपुर पहुंचा। घोसवरी गंगा घाट पर उनके बड़े भाई मणि भूषण ने मुखाग्नि दी।सब इंस्पेक्टर मुकुंद की मौत मंगलवार को रतलाम में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर हुई कार दुर्घटना में हुई थी। वे एक अपराधी को पकड़ने गया से स्कॉर्पियो में गुजरात के गांधीधाम जा रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस हादसे में एक अन्य एसटीएफ जवान की भी मौत हो गई। चार अन्य घायल पुलिसकर्मियों को इंदौर रेफर किया गया।मुकुंद मुरारी 2015 में पटना जिला बल में सिपाही बने थे। वे भागलपुर के तिलकामांझी चौक थाने में थाना अध्यक्ष रह चुके थे। वर्तमान में वे पटना एसटीएफ में तैनात थे।उनके परिवार में माता-पिता के अलावा चार भाई-बहन हैं। बड़े भाई मणि भूषण राजस्व विभाग में इंजीनियर हैं और दूसरे भाई मणिकांत मध्य निषेध विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं।

 

उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। पुलिस बल ने उन्हें सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। परिवार में शोक की लहर है। उनके गोतिया में होने वाले चचेरे भाई का तिलकोत्सव भी रद्द कर दिया गया है। मुकुंद की शादी अभी नहीं हुई थी। उनके पिता मनोरंजन प्रसाद सरकारी डेयरी विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

 

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर पलटी थी गाड़ी

 

गुजरात जा रही बिहार एसटीएफ की गाड़ी रतलाम के दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर पलट गई थी। हादसे में एसटीएफ के दो जवानों की मौत हुई और 4 पुलिस जवान घायल हुए थे। बिहार एसटीएफ के जवान गया से स्कॉर्पियो में बैठकर एक अपराधी को पकड़ने गांधीधाम जा रहे थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!