Patna

“पटना जंक्शन से ऑटो लिफ्टर गैंग ने ज्वेलरी समेत 1 लाख उड़ाए:इलाज कराने आए थे पटना

पटना जंक्शन से सटे कोतवाली इलाके में एकंगरसराय के रहने वाले मुकेश कुमार को ऑटो लिफ्टर गैंग ने शिकार बना लिया है।मुकेश अपनी पत्नी के साथ इलाज कराने राजाबाजार जा रहे थे। इसी बीच एक ऑटो पर बैठे और उनकी जेब कट गई। जेब में लगभग 1 लाख रुपए और पत्नी के गहने थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कोतवाली थाने से भेजा गया

घटना के बाद दोनों कोतवाली थाने पहुंचे। वहां OD पदाधिकारी को घटना की पूरी जानकारी दी। लेकिन क्विक एक्शन की बजाय ओडी पदाधिकारी ने 100 रुपए देकर CCTV फुटेज देखने के लिए SSP दफ्तर से सटे 100 डायल में भेज दिया। इसके बाद दोनों थाने से पैदल बताए गए लोकेशन पर पहुंचें। इस दौरान काफी देर हो चुकी थी।

ऑटो में पैसेंजर के तौर पर बैठे रहते हैं

ऑटो लिफ्टर गैंग पटना जंक्शन के आस पास के इलाके में सक्रिय है। यह गैंग पहले राहगीरों को ऑटो में पैसेंजर के तौर पर बैठाता है। उस ऑटो में पहले से इस गैंग के सदस्य पैसेंजर के तौर पर बैठे रहते हैं। फिर कुछ दूर जाने के बाद अलग अलग बहाने बनाने लगते हैं।

कभी इस गैंग के सदस्य कहते हैं कि पुलिस की आगे चेकिंग हो रही है। आगे से पीछे की सीट पर चले जाइए तो कभी कहता है गैस लीक हो रही है। जल्दी नीचे उतरिए।इसी बीच यह गैंग राहगीरों की जेब मार लेता है। फिर ऑटो से उतारकर फरार हो जाते हैं। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!