Samastipur

सड़क हादसे में घायल ANM की मौत:समस्तीपुर में ड्यूटी से लौटने के दौरान हुआ हादसा

समस्तीपुर में सड़क हादसे में जख्मी एक एएनएम की मौत हो गई है। 2 दिन पहले अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी थी। 24 साल पहले इनकी शादी हुई थी। ये अपने मायके में रह कर 6 साल से काम करती थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहमतपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान जान गई है। मृतक महिला की पहचान रोशन आजाद (34) के रूप में हुई है। ये साल 2019 से उप स्वास्थ्य केंद्र में काम करती थी।मृतका एएनएम की शादी साल 2001 में बेगूसराय के गोडावणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपुर वार्ड नंबर-17 निवासी पीकेश कुमार से हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। एएनएम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकाही अपने मायके में ही रहकर नौकरी करती थी।

 

ड्यूटी से लौटने के क्रम में हादसा

 

28 मई को जितवारपुर पीएसचसी अंतर्गत रहमत पुर में ड्यूटी से लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे वो जख्मी हो गई। एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था ।आज उसकी मौत हो गई।

 

 

मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका की बहन अनीता कुमारी का कहना है कि वह रहमतपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में काम करती थी, जहां अज्ञात वाहन की ठोकर से वह जख्मी हो गई। आज इलाज के दौरान उसकी 2 दिन बाद मौत हो गई है।

 

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डायल-112 की टीम को निजी अस्पताल में भेजा गया। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!