Samastipur

बोचहा हॉल्ट के पास ट्रेन से नीचे गिरने से युवक का कटा पैर:समस्तीपुर में इलाज के दौरान मौत

समस्तीपुर के हाजीपुर-बरौनी रेल खंड पर ट्रेन से नीचे गिरने से एक यात्री का पैर कट गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना विद्यापति नगर बोचहा हॉल्ट के पास की है।मृतक की पहचान बक्सर के धकौंज निवासी बैजनाथ यादव के पुत्र भिखारी यादव के तौर पर हुई है। रेल पुलिस की ओर से परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्थानीय चौकीदार विकास कुमार ने बताया कि हॉल्ट के पास ट्रेन से एक यात्री के गिरने की सूचना मिली थी। उसका पैर कट गया था। रेलवे ट्रैक पर गंभीर हालत में पड़ा था। रेल पुलिस ने घायल को PHC में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।

 

मौत से पहले युवक ने 2 मोबाइल नंबर बताया था। फोन करने पर पता चला कि युवक बक्सर का रहने वाला था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!