Samastipur

समस्तीपुर: चेचक से पीड़ित 15 साल के लड़के की मौत:दो दिनों तक किया घरेलू इलाज 

समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। भुईधरा वार्ड 40 में रहने वाले 15 वर्षीय छात्र आशीष रंजन की चेचक के कारण मौत हो गई। आशीष स्थानीय स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। उसे दो दिन पहले चेचक हुआ था। परिवार घरेलू उपचार कर रहा था। सोमवार सुबह आशीष ने मोबाइल पर गेम खेला और नीम का पत्ता पानी के साथ खाया। कुछ देर बाद वह चक्कर खाकर बेहोश हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल छात्र को लेकर सदर अस्पताल गए। यहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जस्सी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे किशोर को इमरजेंसी में लाया गया। प्राथमिक जांच में ही उसकी मौत की पुष्टि हो गई।

 

डॉक्टर बोले- शरीर पर चेचक का निशान

 

डॉक्टरों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चेचक के स्पष्ट निशान थे। मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

 

मृतक के पिता अनिल शर्मा कारपेंटर हैं। आशीष दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत से परिवार टूट गया है। मां बार-बार बेहोश हो रही हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!