PatnaSamastipurWeather Update

“मौसम अपडेट:बिहार में प्री-मानसून की दस्तक, इन 16 जिलों में बारिश, वज्रपात का अलर्ट जारी

“मौसम अपडेट:Bihar Rain Alert: बिहार में गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है. मौसम विभाग ने राज्य में प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत की पुष्टि की है. 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसका असर बिहार के अधिकांश हिस्सों में दिखेगा. इस बदलाव को लेकर मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

तेज हवाएं, वज्रपात और बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 से 11 अप्रैल के बीच बिहार में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. राज्य में पूर्वी हवा का प्रवाह भी तेज हो गया है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ रही है और यह बारिश के लिए अनुकूल स्थिति बना रहा है.

इन जिलों में अलर्ट
सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज. इनमें से कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. वहीं दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में भी इसका प्रभाव दिख सकता है.

किसानों को सावधानी बरतने की सलाह
अचानक बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और अपनी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है. खेतों में खड़ी फसलों पर तेज हवा और ओलावृष्टि का असर पड़ सकता है. लोगों को इस दौरान बिजली गिरने से बचने के लिए सावधान रहने, पेड़ के नीचे खड़े न होने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की हिदायत दी गई है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!