Weather UpdatePatnaSamastipur

“मौसम अपडेट:अप्रैल में ही 44º पहुंच सकता है तापमान: बिहार में हीट वेव का भी अलर्ट

“मौसम अपडेट:पटना.बिहार में अप्रैल में ही गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। इस महीने ही पश्चिमी इलाका (बेगूसराय, सारण, सीवान, गोपालगंज, वैशाली, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर) हीट वेव की चपेट में आ जाएगा। यहां 2 से 3 दिन हीट वेव का अलर्ट है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बाकी इलाकों में भी गर्म हवाएं चलेंगी। पिछले 3 साल में इस साल मार्च महीने का तापमान सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 6 से 19 अप्रैल के बीच राज्य का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इसके चलते लू (हीट वेव) के दिनों की संख्या सामान्य से 3-4 दिन अधिक हो सकती है।

अप्रैल महीने में सामान्य से कम बारिश होगी

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अप्रैल में बिहार में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। बारिश में 40% तक की कमी हो सकती है। सामान्य रूप से, बिहार में अप्रैल महीने में 18.0 मिलीमीटर बारिश होती है। किसानों और प्रशासन को इसके लिए पहले से तैयार रहना होगा।इस साल मार्च में बक्सर का तापमान सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया। मार्च में 52 साल के बाद बक्सर का तापमान 40 पार गया था। 27 मार्च को यहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बढ़ते तापमान से आम के फसल को नुकसान

पौधा संरक्षण सहायक निदेशक सुजीत कुमार पाल ने बताया- ‘इन दिनों तापमान‎में उतार-चढ़ाव होने की वजह से आम में मधुआ कीटों का प्रकोप देखने को मिल‎ रहा है। आम पेड़ों में टिकोला होने पर मधुआ कीटों का प्रकोप कम लगता है, ‎लेकिन दिन अधिक तापमान और रात में तापमान कम होने की वजह से आम में‎ मधुआ कीटों की प्रकोप पड़ा है।’

आम के पेड़ों पर इस कीटनाशक का करें छिड़काव

मधुवा कीटों से बचाव के लिए किसान‎ इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एसएल को 1 मिली प्रति 3 लीटर पानी में मिलाकर आम के ‎पेड़ों पर छिड़काव करना चाहिए। इससे पेड़ों में लगे कीटों का असर कम होगा। ‎लगातार तापमान बढ़ने की वजह से‎ इन दिनों आम के पेड़ों से फलन गिर ‎रहा है। पेड़ से फलन गिरते देख ‎किसानों को उत्पादन कम होने की ‎चिंता सता रही है।‎

तापमान बढ़ा तो बढ़ सकती है आम की कीमत

हालांकि पिछले साल की तुलना में‎ इस साल आम के मंजर काफी ज्यादा लगे हैं, लेकिन इस लू जैसी गर्मी ने‎ आम बगान वाले किसानों की परेशानी ‎‎बढ़ा दी है। अगर इसी तरह तापमान‎ का पारा बढ़ते रहा तो आम के ‎उत्पादन पर इसका असर देखने को ‎मिलेगा। अगर आम का उत्पादन कम‎ ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎होगा तो, आम के दाम में भी बढ़ोतरी‎ होगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!