Patna

“बारात गाड़ी पुल से नीचे गिरी, बाल-बाल बचा दारोगा दूल्हा,भांजा-बहनोई घायल

भागलपुर।कटघरा-भूरिया पुल से नीचे बारात गाड़ी पलटने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार दूल्हा सुरक्षित बच गया। हादसा सोमवार देर रात हुआ। दूल्हा पूर्णिया के थाने में दारोगा के पद पर कार्यरत हैं। दुर्घटना में दूल्हा के बहनोई और भांजा घायल हो गए हैं। दोनों को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार गोगरी थाना के आश्रम दियारा निवासी नीतीश कुमार सिंह की बारात खगड़िया जिला के संसारपुर जा रही थी। बारात जैसे ही कटघरा-भूरिया पुल के पास पहुंची चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पुल से नीचे धार में जा गिरी। हादसे के बाद बारात में कोहराम मच गया।

 

हादसे में घायल दूल्हा के बहनोई और भांजे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गाड़ी पलटने के बाद भी दूल्हा को कोई चोट नहीं आई। इसके बाद दूसरी गाड़ी से दूल्हा संसारपुर के लिए रवाना हुए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!