Patna

शिक्षक ने बदनाम किया गुरु-शिष्य का रिश्ता, बनाया छोटी बच्चियों का आपत्तिजनक..

लखीसराय: जिले के रामचंद्रपुर घोघी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब क्लास चार की छात्राओं ने बताया कि एक शिक्षक ने चुपचाप उनका आपत्तिजनक वीडियो और फोटो लिया. जब उन्होंने यह बात घर पर बताई, तो परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जोरदार हंगामा किया. हंगामे की सूचना मिलते ही पीरीबाजार थानाध्यक्ष रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
थानाध्यक्ष के अनुसार, लिखित शिकायत मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में शिक्षा के मंदिर में ऐसी घटनाएं न हो. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मीडिया से कुछ भी कहने से बचते नजर आए, वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. फिलहाल आरोपी शिक्षक को पुलिस की सुरक्षा में विद्यालय से बाहर निकाला गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!