EducationPatna

“बिहार की सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल लागू करने की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

बिहार की सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर छात्रों ने गांधी मैदान में प्रदर्शन किया। बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि देश के कई राज्यों में डोमिसाइल लागू है। इससे दूसरे राज्यों में स्थानीय युवाओं को ही नौकरी मिल रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जबकि बिहार में इसके लागू नहीं होने से अधिकांश नौकरियों में दूसरे प्रदेश के लोग नियुक्त हो रहे हैं। बिहार के युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। प्रदर्शन में दीपक पांडे, रोशन, मनीष, पंकज, आदित्य, शाहिद हुसैन, रवि, वसीम अकरम आदि शामिल हुए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!