Patna

“बिहार में छात्र का अपहरण…50 हजार लेने के बाद भी नहीं छोड़ा

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव में राजेंद्र मंडल के बेटे राकेश कुमार का अपहरण हो गया है। वह महादेव सिंह कॉलेज में ग्रेजुएशन का छात्र है। सोमवार की सुबह आठ बजे वह घर से क्लास के लिए निकला, इसके बाद घर नहीं लौटा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

राकेश ने अपने मोबाइल से पहले अपने बहनोई को कॉल किया कि तातारपुर के पास से 4 लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया है। वो लोग मेरे UPI में जमा 15 हजार रुपए ले चुके हैं, अब और रुपया मांग रहे हैं, नहीं तो जान मार देंगे। इसके बाद उसके बहनोई ने पहले पांच हजार रुपए भेजे, दोबारा और मांगने पर तीस हजार रुपए ऑनलाइन भेजे, लेकिन किडनैपर्स ने उसे नहीं छोड़ा।रात सात बजे परिजनों ने तातारपुर थाने में आकर मौखिक सूचना दी। इसके बाद रात 8:29 में व्हाट्सएप कॉल किया तो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद मैसेज आया कि छोड़ दिए तुम्हारे बच्चे को, बाय-बाय।

किडनैपर्स ने राकेश के मोबाइल से ही किया कॉल

वहीं अब न तो राकेश का मोबाइल नंबर लग रहा है, न अपहरणकर्ताओं की ओर से कोई कॉल आ रहा है। राकेश के पिता किसान हैं और सब्जी बेचते हैं, जबकि उसका बड़ा भाई दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। किडनैपर्स ने कॉल राकेश के मोबाइल से ही किया। UPI से पैसे भी उसके ही नंबर पर मंगवाया। वहीं, पुलिस देर रात आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी। इस मामले में पुलिस ने अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!