Samastipur

“समस्तीपुर:स्कूल हेडमास्टर की हार्ट अटैक से मौत:पूर्व विधायक के बेटे हैं मृतक

समस्तीपुर.उजियारपुर के पूर्व विधायक और वर्तमान BJP नेता दुर्गा प्रसाद सिंह के बेटे संदीप कुमार (49) का निधन हो गया। संदीप कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय देसुआ पतेली में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत थे। स्कूल से लौटने के बाद शाम करीब 8 बजे उन्हें सीने में दर्द हुआ। वो अचानक बेहोश हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें रात 9 बजे उजियारपुर PHC ले जाया गया, वहां से डॉक्टरों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

10 वर्षों से प्रधानाध्यापक के रूप में दे रहे थे सेवा

संदीप कुमार दुर्गा प्रसाद सिंह के दूसरे बेटे थे। उनके दो बच्चे हैं, जो पटना में रहकर पढ़ाई करते हैं। घटना के समय पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह निजी कार्य से पटना गए हुए थे। स्थानीय वार्ड सदस्य उपेंद्र सहनी ने बताया कि समस्तीपुर सदर अस्पताल में 10-15 मिनट तक कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। स्कूल की शिक्षिका तरन्नुम परवीन के अनुसार, संदीप कुमार पिछले 10 वर्षों से स्कूल में प्रधानाध्यापक के रूप में सेवा दे रहे थे। वो एक नेक दिल इंसान थे।

उजियारपुर पीएचसी के डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जब परिजन संदीप कुमार को अस्पताल लेकर आए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!