Samastipur

“सरायरंजन:प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर 251 कन्याओं के द्वारा निकाली कलश शोभा यात्रा

समस्तीपुर।सरायरंजन| प्रखंड क्षेत्र के सुआपाकर गांव में श्रीराम जानकी राधा-कृष्ण मंदिर में श्री सीता राम, लक्ष्मण, राधा-कृष्ण एवं हनुमानजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 251 कन्याओं के साथ दर्जनों श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कलश यात्रा को यज्ञ स्थल से शुरू किया गया और गांव का परिभ्रमण कराते हुए गांव के तालाब में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र जल भरा गया। इसके बाद यज्ञ स्थल पर लाकर कलश स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा शुरू शुरू की गई।

कलशयात्रा में अरविन्द कुमार, रामाशीष राय, जगन्नाथ राय, कमलेश राय, उमेश पंडित, शंभू राय, अजय कुमार राय, हरि कुमार, राहुल कुमार, रघुनाथ राय, राम पुनीत राय, अजित राय सहित श्रद्धालु शामिल थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!