EducationSamastipur

“समस्तीपुर:भुसवर में मुखिया ने निजी कोष से कराया विद्यालय का निर्माण,होगी पढ़ाई

“समस्तीपुर:विभूतिपुर.प्रखंड के भुसवर पंचायत के वार्ड दो में दो रामसेवक प्रसाद द्वारा दान किए गए भूमि पर एवं मुखिया रंजीत कुमार महतो द्वारा अपने निजी कोष से प्राथमिक विद्यालय भुसवर पछियारी टोल के लिए निर्माण किया गया विद्यालय में अब अब बच्चों का पठन-पाठन शुरू होगा। इसके लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। जिसमें कहा है कि भुसवर के मुखिया द्वारा किए गए अनुरोध एवं कन्या अभियंता बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर के द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रतिवेदन के अनुसार प्राथमिक विद्यालय भुसवर पछियारी टोल जो वर्तमान में मध्य विद्यालय शाहपुर बसौना में शिफ्ट होकर संचालित है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वह मूल स्थान पर संचालित किया जा सकता है। कन्या अभियंता बिहार शिक्षा परियोजना के दिए गए रिपोर्ट के आलोक में तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए मूल स्थान पर जहां मुखिया एवं ग्रामीणों के सहयोग से तैयार किए गए विद्यालय भवन में तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षक को संचालित करने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में मुखिया रंजीत कुमार महतो ने बताया कि जमीन के अभाव में विद्यालय दूसरे जगह शिफ्ट होकर चल रहा था जहां जाने में बच्चों की परेशानी हो रही थी। इसको लेकर डॉक्टर रामसेवक प्रसाद द्वारा भूमि दान की जाने पर अपने निजी कोष से विद्यालय बनवाया

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!