Samastipur

“वक्फ संशोधन बिल को RJD विधायक ने बताया काला कानून, बोले CM से विरोध की उम्मीद थी, यह आपस में लड़ाने की साजिश

समस्तीपुर.लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किए जाने के बीच राजद के मुख्य सचेतक और समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने इसे काला कानून करार दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शाहीन ने कहा कि यह बिल मुस्लिम संपत्ति हड़पने की साजिश है। यह भारतीय संविधान पर भी हमला है। देश की धर्मनिरपेक्ष पार्टियां और धार्मिक संस्थाएं इसका विरोध कर रही हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लोगों को आपस में लड़ाने की साजिश

राजद विधायक ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधते हुए कहा कि उम्मीद थी कि वे इस बिल का विरोध करेंगे, लेकिन सत्ता के लालच में उन्होंने धर्मनिरपेक्षता की छवि को धूमिल किया है। उन्होंने कहा कि जब जदयू की विचारधारा भाजपा से अलग नहीं है, तो अलग पार्टी का कोई औचित्य नहीं है।

वक्फ संशोधन बिल पर उन्होंने कहा कि यह कानून अनावश्यक है। हर धर्म की संपत्ति की देखरेख के लिए पहले से ही बोर्ड बने हुए हैं। हिंदुओं के लिए न्यास बोर्ड है। उनका मानना है कि यह लोगों को आपस में लड़ाने की साजिश है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!