Samastipur

“समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद सिंह को दी गई विदाई

विभूतिपुर.प्रखंड की देसरी कर्रख पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कर्रआ में पदस्थापित प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद सिंह के सेवानिवृति उपरांत विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेंद्र दास ने की । कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने किया। आयोजित समारोह को कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए सेवानिवृत शिक्षक के विद्यालय में शिक्षा के प्रति ईमानदारी पूर्वक किये कार्य, मधुर स्वभाव और कर्तव्य निष्ठा पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं कहा कि सेवा में आने वाला का सेवानिवृत होना एक परंपरा है। जिसका हर किसी को पालन करना ही है। इनका शिक्षकों और छात्रों से हमेशा मधुर संबंध बना रहा । आज इनका विद्यालय से जाना हम सबों के लिए काफी दुखदायी है। सबने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन की कामना किया। तत्पश्चात प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेंद्र दास, विद्यालय शिक्षक और गणमान्य लोग द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक को फुलमाला और चादर समेत अन्य उपहार देकर सम्मानित किया।

वहीं प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षिका, छात्र छात्रा और गणमान्य लोग द्वारा कई उपहार भेंट स्वरूप दिया गया । इस मौके पर बीईओ राकेश कुमार, लेखापाल योगेश कुमार, पूर्व बीईओ मनोज मिश्रा, बीडीओ चंद्रमोहन पासवान, शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, सेवा निवृत शिक्षक सीताराम ठाकुर, शिक्षिका सरोज कुमारी, आदित्य कुमार सिंह, शैल देवी, मुखिया अनीता देवी, पूर्व मुखिया पार्वती देवी, सरपंच फूल कुमारी देवी,डॉक्टर बैजनाथ महतो, अजय कुमार, लाल बिहारी महतो भी थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!