Patna

“थानाध्यक्ष पर मारपीट का आरोप:पीड़ित बोला- हाजत में बंद करके लाठियां बरसाई, 70 हजार रुपए लेकर छोड़ा

मुजफ्फरपुर के हत्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पर युवक ने हाजत में बंद करके बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया है। ग्रामीण एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हत्था गगराटा निवासी अब्दुल कादिर ने बताया कि मारपीट मामले में पूछताछ के लिए मुझे 17 अप्रैल को थानाध्यक्ष ने बुलाया था। वहां पहुंचते ही थप्पड़ मारते हुए हाजत में बंद कर दिया। 10 मिनट में मेरे पर कम से कम 150 बार लाठियां बरसाई गई। नाखून भी उखाड़ने का प्रयास किया।

मारपीट मामले में दबाव डालकर झूठा बयान दिलवाया और इसका वीडियो भी बनाया। सादे पेपर पर जबरन साइन भी करा लिया। छोड़ने के लिए परिजनों से 1 लाख की डिमांड की थी। 70 हजार रुपए लेकर छोड़ा गया।

पीड़ित ने बताया की 5 अप्रैल को पड़ोसियों ने मेरे साथ मारपीट की थी। इसके बाद आरोपी दिल्ली भाग गए थे। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 10-12 दिन बाद आरोपियों को दिल्ली से बुलाकर उनका आवेदन लिया।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!