Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने हथियार के साथ बदमाशों को दबोचा:गोलीबारी की सूचना पर पहुंची थी

समस्तीपुर जिले की बिथान थाने की पुलिस ने पुसहो गांव में गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पसहो निवासी विशाल कुमार उर्फ कुलकुल और बृजेश कुमार उर्फ खेसारी के रूप में की गई है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी कट्टा, चार गोली और तीन खोखा बरामद किया गया है। इसके अलावा एक मोबाइल और एक बाइक भी जब्त की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुलिस को देखकर भाग रहे थे सभी

घटना के संबंध में रोसड़ा की DSP सोनल कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पुसहो गांव में कुछ युवक दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम पुसहो गांव पहुंची, तो पुलिस की टीम ने एक ही बाइक पर चार लोगों को बैठकर आते हुए देखा। इसी दौरान पुलिस की वाहन को देख बाइक से उतरकर सभी बदमाश भागने लगे। भाग रहे बदमाशों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया।

वहीं जब दोनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से देसी कट्टा, जिंदा गोली और खोखा बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने बाइक भी जब्त की। हालांकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पूछताछ के दौरान दोनों फरार बदमाश की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार हुए बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अलग से दर्ज की गई प्राथमिकी

दोनों बदमाश के पास से हथियार बरामदगी के मामले को लेकर बिथान थाने में अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!