Samastipur

“बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी एनडीए की सरकार: समस्तीपुर पहुंचे नित्यानंद राय,कहा- महागठबंधन होगा साफ

समस्तीपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी। महागठबंधन साफ हो जाएगा। उजियारपुर के सांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय रविवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समस्तीपुर पहुंचे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वक्फ अमेंडमेंट बिल पर सवाल को वह टाल गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा से पूर्व यह जन संघ था। 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनने के बाद इस दल के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई बने।

नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता

कहा कि जनसंघ से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम का परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक ऐसा नेतृत्वकर्ता मिला जिसके बल पर भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता हैं। दुनिया में उनका डंका बज रहा है। जब नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता जुड़ गई तो आज यह देश की जनता की पार्टी बन गई है और लगातार तीन बार सरकार बना चुकी है।

संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कई सुझाव दिए

कार्यालय झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष नीलम साहनी और शशिधर ने बैग और चादर भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कई सुझाव दिए।मौके पर भारतीय जनता पार्टी के समस्तीपुर से एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी के अलावा पूर्व विधायक सील कुमार राय, पूर्व जिला अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, विजय शर्मा , कृष्ण गोपाल शर्मा, शैलेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!