New To IndiaPatnaSamastipur

“समस्तीपुर पहुँचे मुकेश खन्ना ने कहा-प्रधानमंत्री बोलते हैं मेरा देश प्रगति पर है तो बिहार प्रगति पर क्यों नहीं

समस्तीपुर.धारावाहिक महाभारत के भीष्म पितामह और शक्तिमान के मुकेश खन्ना सोमवार को समस्तीपुर आएं। समस्तीपुर में एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में वे शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने बिहार की शिक्षा, कानून और राजनीति पर सवाल उठाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने कहा कि बिहार का नालंदा शिक्षा का गढ़ था। यहां देश-विदेश से लोग आते थे, लेकिन अब बिहार की शिक्षा व्यवस्था हिल गई है। बिहार में सशक्त शासन की जरूर है। टीवी में दिखाया जाता है। बच्चे एक्जाम दे रहे होते हैं और परिवार वाले पाइप पर लटक कर उन्हें उत्तर बताते हैं। मंदिर खुलते हैं, उतने स्कूल खोल दिए जाए।

बिहार की राजनीति के सवाल पर कहा कि बिहार आज भी लालू और आलू से ऊपर उठ नहीं पाया है। लालू जी ने कहा था बिहार की सड़कें हेमा मालिनी की गाल जैसी है, जो गलत है। राजनीति पब्लिक पर हावी हो गई है, पब्लिक को कहीं ना कहीं सही राजनेता का चुनाव करना होगा। उन्होंने कहा कि पब्लिक को भी थोड़ा सिविलाइज होना होगा। बिहार में हर घर में कट्टा होता है।

प्रधानमंत्री बोलते हैं मेरा देश प्रगति पर है तो बिहार प्रगति पर क्यों नहीं

प्रधानमंत्री बोलते हैं मेरा देश प्रगति पर है तो बिहार प्रगति पर क्यों नहीं है। बिहार में क्यों ट्रेनों में लोग लटक लटक कर आते हैं। 50 ट्रेन और दे दीजिए और बुलेट ट्रेन को बंद कीजिए। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति ऐसी है कि कोई प्रधानमंत्री बनता है तो उसे पूरे देश का राजा बना दें। कोलकाता वाला बोलता है हम नहीं आने देगा। देश किसी के पिता का नहीं है।

रियासतों को जोड़ कर वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र का निर्माण किया था। अब फिर से रियासतें अलग बन रही है। केरला‌ अलग है, बिहार अलग है, पंजाब अलग हो गया है। अकेले मोदी जी क्या करेंगे। मोदी जी का पावर वहीं पर है जहां उनकी खुद की सरकार है।
बिहार के सभी लोग पॉलिटिशियन

लोगों को चाहिए कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एक ही सरकार चुनें। नहीं तो केजरीवाल जैसे हालात होंगे। 5 साल तक सिर्फ झगड़ा होगा काम नहीं। उन्होंने बिहार के सभी लोगों को पॉलिटिशियन बताते हुए कहा कि यहां किसी पर कंट्रोल नहीं है। सबसे बड़ी चीज शिक्षा पर कंट्रोल नहीं है। उन्होंने गुरुकुल सिस्टम शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा गुरुकुल में 13 साल के बच्चे के पास सभी तरह का ज्ञान उपलब्ध है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!