Patna

“शादी में भोज खाने गई नाबालिग को हुआ प्यार’:मंदिर में शादी की; बोली- मर जाऊंगी,लेकिन इसे नहीं छोड़ूंगी

भागलपुर के मोजाहिदपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की को उसके परिजन ने एक लड़के के साथ पकड़ लिया। लड़की पिछले एक साल से गायब थी। लड़की और लड़के को जैसे पकड़ा गया, हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। लड़की ने परिजन के साथ जाने से इनकार कर दिया और कहा कि ये लड़का मेरा पति है, मैं इसी के साथ रहूंगी। मुझे किसी और से कोई मतलब नहीं है। उधर, हाई वोल्टेज ड्रामा की सूचना के बाद तत्काल डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग लड़की, उसके साथ पकड़े गए लड़के को मोजाहिदपुर थाना लेकर पहुंची।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक, लड़की ने खुद की उम्र 16 साल बताई, जबकि मौके पर मौजूद उसके चाचा ने कहा कि उसकी उम्र मात्र 13 साल है। मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले लड़की के चाचा के मुताबिक, करीब एक साल पहले वो घर से पढ़ाई के बहाने निकली थी और भागकर अपने प्रेमी के पास दिल्ली चली गई थी। लड़की के जाने के बाद हमने असरगंज थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। काफी दिनों तक खोजबीन के बाद पता चला कि लड़की अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में है।

लड़की के चाचा बोले- बहला-फुसलाकर भतीजी को ले गया लड़का

लड़की के चाचा ने कहा कि किसी तरह जब बात की गई तो पहले वो आने को तैयार नहीं हुई। फिर हमने उसे समझाया, तब वो आज अपने प्रेमी के साथ भागलपुर स्टेशन पर उतरी। इसकी जानकारी हमें पहले से थी। जब हम भतीजी के पास पहुंचे तो वो अपने प्रेमी के साथ भागने लगी। करीब 500 मीटर तक पीछा करने के बाद वो मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना के पास पहुंची, तभी हम लोगों ने उसे पकड़ लिया। लड़की चाचा ने कहा कि मेरी भतीजी नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर भगाया गया है। हर हाल में वापस अपने घर ले जाना चाहते हैं।

भोज खाने गई थी लड़की, लड़के से एक नजर में हुआ प्यार

लड़की ने बताया कि करीब 8 महीने तक चले अफेयर के बाद मैं अपने प्रेमी अजय के पास चली गई थी। दिल्ली में एक मंदिर में हम दोनों ने शादी कर ली। एक साल बाद हम लौटे हैं, अब मैं अपने पति के ही साथ रहूंगी।

लड़की से जब पूछा गया कि तुम्हारे मम्मी-पापा तुम्हें ले जाएंगे तो क्या करोगी, जवाब में लड़की ने कहा कि मुझे किसी के साथ नहीं जाना, मैं अपने पति के साथ ही रहूंगी। मुझे अपने पति के अलावा किसी से कोई मतलब नहीं है।

‘चचेरी बहन की शादी में लड़की ने मुझे देखा था’

लड़के ने बताया कि मैं दिल्ली में काम करता था। हम दोनों की फोन पर बात होती थी। एक दिन लड़की ने कहा कि मैं तुम्हारे पास आऊंगी। हम दोनों की बातचीत 10 महीने से हो रही थी। लड़की से मुलाकात के सवाल पर लड़के ने बताया कि मैं अपनी चचेरी बहन की शादी में मुंगेर के खरवा गांव आया था। लड़की भी वहां आई थी।

लड़के ने बताया कि लड़की का चाचा मेरा दोस्त है। हम दोनों की बातचीत है और दोनों के पास एक दूसरे का नंबर था।

पुलिस बोली- मामला मुंगेर का है, वहां की पुलिस देखेगी

मोजाहिदपुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि लड़की के परिवार वालों ने मुंगेर के असरगंज थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट करीब एक साल पहले दर्ज कराई थी। आज भागलपुर के बाल्टी कारखाना चौक के पास हंगामे की सूचना मिली थी। तत्काल डायल 112 को भेजकर लड़के और लड़की को थाना लाया गया। दोनों के परिजन को बुलाया गया है। इसके अलावा, मुंगेर पुलिस को भी सूचना दी गई है।

धीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि अब असरगंज पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी, क्योंकि लड़की के परिवार की ओर से असरगंज थाना में ही आवेदन दिया है। असरगंज पुलिस आने के बाद लड़के और लड़की को उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!