Patna

“हत्या कर शव जला रहे थे ससुराल वाले,पहुंची पुलिस:दहेज के लिए हत्या

गया में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई है। ससुराल वाले दहेज में नगद और एक बुलेट बाइक की डिमांड कर रहे थे। जिसे पूरा नहीं किया जा रहा था। हत्या वाले दिन ही घर से 1 किमी दूर ससुराल वाले लाश को जलाने ले गए थे। लाश 80 प्रतिशत जल चुकी थी। इसी दौरान पुलिस आ गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुलिस को देखते ही आरोपी ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अधजले शव के अवशेष को कब्जे में लिया। लाश काफी ज्यादा जल गई है, इसलिए पोस्टमॉर्टम नहीं हो सकता। पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी।

मामला 21 अप्रैल का है, लेकिन कोर्ट से अनुमति नहीं मिलने के कारण डीएनए जांच नहीं हुई है। शुक्रवार को कोर्ट से अनुमति मिली है।मृतका मोनिका देवी है (24) है। जिसकी एक बच्ची अर्शिका भी है। उसे भी आरोपियों ने गायब कर दिया है। मामला गहलौर थाना क्षेत्र के करजनी गांव की है।

मृतका के पिता विनोद सिंह ने कहा,

शादी के बाद से ही बुलेट और नगद पैसों की मांग की जा रही थी। इनकार करने पर मारपीट होती रही और आखिरकार हत्या कर दी गई। शव को गांव के बाहर बधार में जलाया जा रहा था, तभी ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी भाग निकले । मेरे दामाद फोन पर कहता था 1 लाख रुपए और बुलेट दीजिए, पर मैंने कह दिया था मैं देने में असमर्थ हुूं। जिसके बाद कुछ नहीं बोला गया। उनलोगों के मन में कुछ चलने लगा और हत्या कर दी।

 

लाश जलने तक मायके वालों को हत्या के बारे में नहीं था पता

मोनिका की शादी 5 साल पहले अनुपम से हुई थी। एक बेटी है जिसका अभी कुछ पता नहीं कि वो कहां है। शादी के डेढ़ साल बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके वाले बोधगया के जरहरा गांव में रहते हैं। लाश जलने के बाद उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की हत्या हो गई है।मायके वाले ससुराल पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। जिसके बाद सभी थाने गए। वहीं, दूसरी तरफ अंतिम संस्कार और दशकर्म से जुड़ी सभी धार्मिक क्रियाएं अधूरी है। मृतका के परिजन हर दिन थाने के चक्कर काट रहे हैं।

जांच के बाद शव अवशेष परिजनों को सौंप दिया जाएगा

मगध मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. केके सिन्हा ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टरों की टीम ऐसे मामलों में कार्रवाई करती है। आदेश मिलते ही आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।गहलौर थानाध्यक्ष रेखा ने बताया कि डीएनए जांच के लिए कोर्ट से अनुमति आवश्यक थी, जो शुक्रवार को मिल गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही शव अवशेष परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!