Samastipur

“समस्तीपुर में करंट से शख्स की मौत:पंखा चलाने के लिए जोड़ रहे थे तार

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद गांव में रविवार को करंट लगने से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के बिजली सहनी के बेटे रामबाबू सनी (50) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक की बहू रिया चौधरी ने बताया कि दोपहर में ससुर पंखा चलाने के लिए बिजली बोर्ड में तार जोड़ रहे थे। परिवार के लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया। हल्ला होने पर मेन स्विच काटकर उन्हें तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुआवजा देने की मांग

घटना की सूचना के बाद स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी मौके पर पहुंचे। इनके अलावा राजद के मीडिया प्रभारी राकेश ठाकुर समेत कई राजद के कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे। जहां लोगों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक ने जिला प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के अनुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।

परिवार के लोगों ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से साफ इनकार कर दिया और सदर अस्पताल से शव अंतिम संस्कार के लिए गांव लेकर चले गए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!