Patna

“दिल्ली AIIMS में लालू यादव की सर्जरी, हालत स्थिर:ICU से वार्ड में शिफ्ट

पटना.दिल्ली एम्स में भर्ती आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के घाव का गुरुवार को सीनियर डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया है। उनकी पीठ और हाथ में घाव हो गया था। शुगर के कारण वो ठीक नहीं हो रहा था और जख्म बना हुआ था। उन जख्मों में इन्फेक्शन की भी बात सामने आई थी। ऑपरेशन के बाद कंडीशन पहले से ठीक है, उन्हें आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

डॉक्टरों के अनुसार, लालू यादव की रिकवरी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभी आने वाले कुछ दिनों तक आरजेडी सुप्रीमो एम्स में ही रहेंगे। उनकी तबीयत में सुधार के आधार पर उन्हें डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया जाएगा।

बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद पहले पटना के पारस हॉस्पिटल में चेकअप हुआ था, फिर दिल्ली एम्स गए थे। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

लालू यादव पहले से बेहतर हैं- तेजस्वी

गुरुवार को तेजस्वी यादव ने बताया-, ‘लालू जी की तबीयत पहले से काफी बेहतर है। डॉक्टरों की निगरानी में एम्स में भर्ती हैं। लालू जी जल्दी रिकवर हो जाएंगे। वह अंदर से काफी मजबूत हैं। लोगों ने जो दुआएं की है, उसका असर दिख रहा है।बुधवार को पटना के पारस अस्पताल में चेकअप के बाद उन्हें फ्लाइट से देर रात दिल्ली लाया गया था। उनके साथ राबड़ी देवी भी मौजूद थी। बेटी मीसा भारती मंगलवार से ही दिल्ली में हैं। हालांकि, तेजस्वी फिलहाल पटना में ही हैं।

बीपी लो होने के बाद पारस अस्पताल पहुंचे थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीपी लो होने के बाद लालू यादव पत्नी राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के साथ बुधवार को पटना के पारस अस्पताल पहुंचे थे। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका चेकअप किया गया था।पटना में लालू का इलाज करने वाले डॉक्टर प्रकाश सिन्हा ने बताया, ‘लालू को पारस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया था। चेकअप के बाद उनकी तबीयत में सुधार आई। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली जाने की इच्छा जताई तो हमने दे दी।’

डॉक्टर प्रकाश सिन्हा के मुताबिक, ‘पहले उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाना था। हालांकि, तबीयत में सुधार के बाद उन्हें नॉर्मल फ्लाइट से दिल्ली ले जाया गया।’ पूरी खबर पढ़ें।

26 मार्च को तेजस्वी के साथ प्रदर्शन में पहुंचे थे

26 मार्च, यानी 8 दिन पहले ही लालू यादव गर्दनीबाग में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वे तेजस्वी के साथ प्रदर्शन में पहुंचे थे।उन्होंने कहा था- ‘गलत हो रहा है। सरकार को देखना चाहिए। हम इसके विरोध में हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। नीतीश कुमार उन लोगों के साथ हैं, वो इस बिल का समर्थन कर रहे हैं। जनता सब समझ रही है।’

बीते 10 साल में 3 ऑपरेशन

बीते सालों में लालू प्रसाद यादव के तीन बड़े ऑपरेशन हो चुके हैं। 76 साल के लालू की 13 सिंतबर 2024 को मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी। उन्हें एक स्टेंट लगा है।इससे पहले 2022 में उनका सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। बेटी रोहिणी ने किडनी डोनेट की थी।

2014 में लालू की ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। करीब 6 घंटे में एऑर्टिक वॉल्व बदला गया था। इस दौरान दिल में मौजूद 3 एमएम के छेद को भरा गया था।

सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था

2 साल पहले सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उनको अपनी एक किडनी डोनेट की थी। दोनों की सर्जरी की गई थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू की सेहत में काफी सुधार दिखा।रोहिणी आचार्य जब सारण से लोकसभा का चुनाव लड़ रही थीं, तब लालू उनके चुनाव प्रचार में भी गए थे। कई कार्यक्रमों में भी वे भाग लेते दिखते हैं। हालांकि, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनको कई तरह का परहेज करना पड़ता है। लालू किडनी की बीमारी के अलावा अन्य कई बीमारियों से भी ग्रस्त रहे हैं।

वैशाली पहुंचने पर समर्थक ने लालू के लिट्टी-चोखा खिलाया था

करीब 8 दिन पहले 23 मार्च को पटना से मुजफ्फरपुर जाते समय लालू को वैशाली जिले के भगवानपुर में समर्थकों ने रोक लिया था। इस दौरान एक समर्थक उनके लिए घर से बनी मक्के की रोटी, बथुए की साग, लिट्टी और चोखा लेकर पहुंचा था। इस दौरान लालू यादव ने समर्थकों से कहा था- ‘चुनाव की तैयारी में लग जाइए।’

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!