PatnaSamastipur

समस्तीपुर जिले में आंधी-बारिश से फसलों को भारी नुकसान,पेड़ गिरने से आवागमन बाधित, बिजली ठप

समस्तीपुर.जिले में देर शाम आई आंधी-तूफान व बारिश काफी नुकसान पहुंचा। तेज हवा के साथ हुई बारिश से आम और लीची के फसल के अलावे कई अन्य चीजों को भी नुकसान पहुंचा। आंधी के कारण कई आम और द्वितीय उत्पादन उत्पादक किसान के बागों में जहां ज्यादा संख्या में फल झड़े। वहीं कई जगहों पर पेड़ पौधे भी टूट कर बिजली के तार पर गिर पड़े जिससे पूरी रात विद्युत आपूर्ति बाधित रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। कटाई के बाद खेत में रखी हुई गेहूं की फसल बारिश में भींग गई है। अब जब तक कड़ी धूप नहीं निकलती है तो कटे हुए फसल की दौनी करना मुश्किल है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखें जा सकते है। इसके कारण 19 अप्रैल को गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी की संभावना है।

साथ ही तेज सतही हवाएं चलने की भी सम्भावना है। 19 अप्रैल के बाद मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। वहीं पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की सम्भावना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!