DalsinghsaraiSamastipur

“दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल की डॉक्टर इस्मत आरा को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

दलसिंहसराय.अनुमंडल अस्पताल, दलसिंहसराय की महिला डॉक्टर इस्मत आरा को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान फरवरी माह में ओपीडी में सबसे अधिक मरीजों की जांच, बेहतर चिकित्सा सुविधा और उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। मंत्री ने पत्र में लिखा कि डॉक्टर इस्मत आरा ने पूरे समर्पण, सेवा भावना और निष्ठा से मरीजों की सेवा की। उनके कार्य से सैकड़ों मरीजों को राहत और चिकित्सा सहायता मिली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ओपीडी में डायग्नोस्टिक सेवा उपलब्ध कराने में भी डॉक्टर इस्मत आरा का योगदान सराहनीय रहा। उनके कौशल और मेहनत से कई परिवारों का जीवन आसान हुआ है।

अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि दलसिंहसराय ओपीडी में रोजाना 300 से 400 मरीज इलाज के लिए आते हैं। डॉक्टर इस्मत आरा को अस्पताल के उपाधिक्षक डॉ रामचन्द्र सिंह सहित सभी डॉक्टरों और कर्मियों ने बधाई दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!