PoliticsPatna

“2025 में चिराग पासवान को सीएम बनाने की मांग तेज:वेद प्रकाश बोले-चिराग को मुख्यमंत्री..

पटना.युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। युवा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि पार्टी महिला और युवा समीकरण के साथ पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यह घोषणा पटना स्थित लोजपा (रामविलास) के कार्यालय में आयोजित युवा लोजपा (रा) की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने की।

2025 चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती जनता

उन्होंने कहा कि हम 2030 का इंतजार नहीं करेंगे, बिहार की जनता और युवा शक्ति 2025 में ही चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहती है। आगे कहा कि युवा लोजपा प्रदेश भर के युवाओं को संगठन से जोड़ने, केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी योजनाओं की जानकारी गली-गांव तक पहुंचाने और ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विजन को सशक्त करने के लिए कृतसंकल्प है।

15 सीटों की मांग और चिराग पासवान को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने यह भी बताया कि कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर यह मांग की गई है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ें, साथ ही युवा लोजपा (रा) को कम से कम 15 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!