DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:गेहूं काट रहे किसान आया विधुत तार के सम्पर्क में,हुई दर्दनाक मौत

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत में मंगलवार की दोपहर खेत में गेहूं काट रहे एक किसान विधुत तार के चपेट में आगया.जिससे उसकी दर्दनाक मौत खेत में ही हो गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान अजनौल पंचायत के ढेलमारा वार्ड 11 निवासी स्व.दिहल राय के पुत्र दिनेश राय(62) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मुखिया दिलीप कुमार ने बताया कि मृतक गेंहू कि कटनी करने अपने खेत अजनौल बाहेपार चौर में गया था इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार जो निचे कि ओर झुका हुआ था उसके सम्पर्क में आगया.जिस कारण उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई.वही प्रखंड अधिकारी के द्वारा तत्काल मुआवजा दिया गया. स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था.

 

लोगों ने विधुत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि जगह जगह पोल से तार लटका हुआ है. जिसे लेकर शिकायत भी किया गया परन्तु नहीं ठीक होने के कारण यह हादसा हुआ है.थाना अध्यक्ष मो.इरशाद आलम ने बताया कि सुचना पर पुलिस गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!