DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:सम्राट अशोक की जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा,धूमधाम से मनाया जयंती

दलसिंहसराय,कुशवाहा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में शहर के हॉस्पिटल रोड में सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर सब्जी मंडी बाजार समिति से भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई.यात्रा पूरे शहर का भर्मण करते हुए शिव सेवा सदन कैंपस में पहुंची जहाँ समारोह आयोजित हुआ.समारोह की अध्यक्षता प्रमोद कुमार सिंह ने किया एंव संचालन लक्ष्मी नारायण महतो ने किया.समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मदेव कुशवाहा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

समाजसेवी डॉ. रामसेवक प्रसाद ने बाइक से शोभा यात्रा का नेतृत्व किया.उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के साथ डॉ. राजकुमार कुशवाहा को अगुवाई सौंपी.डॉ. राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक विश्व के महानतम सम्राटों में से एक थे.उनका शासन काल ईसा पूर्व 272 से 232 तक रहा.वे अखंड भारत के निर्माता थे.आज भी कई देश उनकी शासन प्रणाली को अपनाते हैं.वे सत्य,अहिंसा,प्रेम,सहिष्णुता,शांति और शाकाहारी जीवन के पक्षधर थे.

कलिंग युद्ध के बाद उन्होंने धर्म और सामाजिक प्रगति को अपनाया. पाड़ पंचायत के मुखियापति प्रमोद कुमार सिंह ने अपने पंचायत में सम्राट अशोक की विशाल प्रतिमा लगाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि मौर्य वंश के सम्राट अशोक भारत के इतिहास के सबसे शक्तिशाली और चक्रवर्ती सम्राटों में से एक थे.उन्हें देवानाम्प्रिय और प्रियदर्शी के नाम से भी जाना जाता है. वे भोग-विलास से दूर रहकर पराक्रम में लगे रहते थे.उन्होंने उत्तर भारत से लेकर दक्षिण के मैसूर, कर्नाटक, बंगाल और अफगानिस्तान तक विजय पताका फहराई.समारोह में सुखदेव महतो, पुंज कुमार, सुधीर कुमार कुशवाहा, डॉ. डी. एन. सिंह, श्याम कुमार, राणा कुमार, डॉ. रामशरण सिंह, मोहन कुमार मौर्य, प्रभात कुमार, चंद्रमणि कुमार, महेश्वर सिंह, पल्लव कुमार, रूपक कौशल, महेंद्र कुमार, डॉ. गोपाल कृष्ण, प्रोफेसर पी. के. झा, प्रेम इंजीनियर, अमित अभिषेक सहित कई वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डाला.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!