DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:नावालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म व अपहरण मामले में दिल्ली पुलिस ने कुर्की का इश्तेहार चस्पाया

दलसिंहसराय:अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता दक्षणी पंचायत के सगमा टोला में दिल्ली के जनकपुरी थाना की पुलिस शनिवार को कुर्की का इश्तेहार चस्पाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्ययोति कुमारी ने बतायी की चैता के सगमा निवासी पंकज सहनी का पुत्र अमन कुमार पर दिल्ली के जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक नावालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म व अपहरण करने का दर्ज केस में आरोपी है।

 

इसी सिलसिले में दिल्ली के जनकपुरी थाना के एसएचओ मुकेश कुमार, सिपाही संदीप कुमार व सिपाही मुकेश कुमार आरोपी को गिरफ्तार करने आये थे। गिरफ्तारी नही होने की स्थिति में उसके घर पर कुर्की का इश्तेहार चस्पाया। मौके पर अंगारघाट थाना के एसआई रविशंकर पांडेय,एसआई गणेश पासवान, एएसआई बिरेश्वर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!