Patna

“12वीं की छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए के कमरे में मिला शव

नवादा के किराए के मकान में छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर की है। मृतका की पहचान धमौल थाना क्षेत्र के जोगी चौक निवासी रामाशीष चौहान की बेटी सरिता कुमारी(18) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सरिता पिछले एक साल से अपने छोटे भाई लोकेश के साथ नवादा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वो 12वीं की छात्रा थी। घटना उस समय हुई जब लोकेश पढ़ने के लिए बाहर गया था। वापस आने पर जब लोकेश ने दरवाजा खोला, तो उसने बहन को फांसी के फंदे पर लटका देखा। उसने तुरंत सरिता को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जांच में जुटी FSL की टीम

मकान मालिक सुजाता कुमारी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। डीएसपी हुलास कुमार के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। परिवार का कहना है कि माता-पिता और भाई मिलकर उसकी पढ़ाई का खर्च उठा रहे थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!