Samastipur

“बॉयफ्रेंड से मिला धोखा,गर्लफ्रेंड ने खाया जहर:मौत से पहले नोट लिखकर प्रेमी को ठहराया दोषी

समस्तीपुर में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का यौन शोषण किया। दोनों के बीच 2 साल से अफेयर चल रहा था। प्रेमी लड़की को हमेशा कहता था कि वो उससे शादी करेगा, पर ऐसा नहीं हुआ। अब जब गर्लफ्रेंड ने शादी का दबाव बनाया तो लड़के ने शादी से इनकार कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस बात से 18 साल की प्रेमिका पूजा (काल्पनिक नाम) को काफी दुख हुआ। ये धोखा वह सह नहीं सकी। वो मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। 20 अप्रैल को उसने जहर खा लिया। परिवार वालों ने उसे दलसिंहसराय के एक निजी क्लीनिक भी इलाज के लिए भर्ती कराया था। 7 दिन से उसका इलाज चल रहा था। जब उसे लगा कि वो अब जिंदा नहीं रह पाएगी तो उसने 24 अप्रैल को अस्पताल में ही एक नोट लिखा था। रविवार की सुबह युवती ने दम तोड़ दिया।

नोट उसने अस्पताल के बेड पर लेटे-लेटे लिखा था। जिसमें उसने अपने प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। नोट लिखने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बगल में भाई भी बैठा है। मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है।

घर में प्रेमी का था आना-जाना

बताया जा रहा कि प्रेमी मोहम्मद अहमद का बेटा मोहम्मद इरशाद की मृतका के भाई से दोस्ती थी। इसलिए उसका पूजा के घर आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच पूजा से उसकी नजदीकियां बढ़ी। इरशाद का घर पूजा के घर से 50 मीटर की दूरी पर ही है।पूजा और इरशाद दोनों इंटर के स्टूडेंट हैं। दोनों एक ही कॉलेज, एक ही क्लास और एक ही कोचिंग में पढ़ते थे। इसलिए दोनों के बीच काफी नजदीकियां थी। अफेयर के बारे में पूजा के घरवालों को भी पता था।

पूजा करीब 2 महीन से इरशाद पर शादी का दबाव बना रही थी, पर वो मान नहीं रहा था। इरशाद का कहना था कि वो शादी नहीं करना चाहता है, जबकि पहले वो कहता था कि शादी करेंगे।

सुसाइड नोट को पुलिस ने जब्त किया

घटना की सूचना पर विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, मृतका के परिजन शव को छिपाने का प्रयास कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा।फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। युवती के लिखे गए नोट को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती ने प्रेम-प्रसंग मेंधोखे से आहत होकर जहर खाया। मृतका ने एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। युवती ने अपने प्रेमी इरशाद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!