BegusaraiSamastipur

“बेगूसराय में सीसीटीवी फूटेज दिखाने के विवाद में सफाईकर्मी की गोली मार हत्या

बेगूसराय।नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर में शनिवार शाम साढ़े 6 बजे मेडिकल वेस्ट उठाने वाले वाहन के चालक अजीत महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अशोक नगर पोखरिया का रहने वाला था। उम्र 36 साल थी। परिजनों ने हत्या का आरोप शहर के चर्चित डॉक्टर प्रभाकर ठाकुर और उनके स्टाफ पर लगाया है। कहा जाता है कि घटना के वक्त पुलिस की तीन गाड़ियां घटनास्थल से कुछ कदम की दूरी पर खड़ी थीं। अजीत की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जेल गेट के पास एनएच-31 को जाम कर दिया। दो घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। एसपी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

^इस संबंध में पूछे जाने पर डॉ प्रभाकर ठाकुर ने पूरी घटना में अपनी संलिप्तता को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला था कि बाइक को लेकर एक दिन पहले किसी से विवाद हुआ था जिसके बाद हमारे स्टाफ के साथ मारपीट की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसमें से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। आज की घटना को लेकर मुझ पर लगाये गए आरोप बिल्कुल ही मनगढंत है।

क्लीनिक के पास से चोरी हुई थी बाइक घटना के संबंध में मृतक के पिता शिवन महतो ने बताया कि शुक्रवार को अजीत की बाइक डॉक्टर प्रभाकर ठाकुर के क्लीनिक के पास से चोरी हो गई थी। अजीत और उसके तीन-चार परिजन क्लीनिक पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की।

स्टाफ ने फुटेज नहीं दिखाया। विवाद हुआ। क्लीनिक के स्टाफ ने अजीत के साथ मारपीट की। पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने अजीत के दिव्यांग भाई भोला महतो को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कोर्ट ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद परिजन फिर क्लीनिक पहुंचे। वहां फिर विवाद हुआ। मृतक के परिजन का आरोप है कि डॉक्टर के स्टाफ ने एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया तथा अस्पताल में बंधक बना लिया। अजीत वहां से घर लौट ही रहा था कि अभी लोग घर लौट ही रहे थे कि क्लीनिक से करीब 100 मीटर दूर एनएच-31 पर बाइक सवार बदमाशों ने अजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!