BegusaraiSamastipur

“बेगूसराय:बांसबाड़ी ​​​​​​​में फंदे से लटका हुआ छात्रा का शव बरामद प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप

बेगूसराय में मैट्रिक की परीक्षा पास करने वाली एक छात्रा की शव संदिग्ध हालत में बांसबाड़ी में लटका हुआ मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेमी ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना गांव की है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतका परना गांव के वार्ड नंबर-5 निवासी हीरा खान की पुत्री कुसुम परवीन (16) है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात वह किसी का फोन आने पर शौच की बात कहकर घर से निकली। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

उसके बाद आज गांव के बाहर बांसबाड़ी में बांस से फंदे से लटका शव बरामद किया है। शव की सूचना फैलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। सूचना मिलते ही सदर-टू डीएसपी भास्कर रंजन के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची‌। FSL की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।

गांव के एक युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग

परिजनों ने गांव के ही एक प्रेमी युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक छात्रा के भाई छोटू खान ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे घर से शौच करने के लिए निकली थी। उसके बाद वह घर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन किया गया, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका।

आज जब लोग बांसबाड़ी की ओर गए तो बांस में चुनरी से लटका हुआ कुसुम परवीन का शव मिला। गांव के ही एक लड़के के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। 6-7 पहले प्रेम-प्रसंग को लेकर गांव में पंचायत भी हुआ था। जिसमें लड़का को उठक-बैठक भी कराया गया, जिसका वीडियो भी मौजूद है।

इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि बांसबाड़ी से लटके हालत में शव बरामद किया गया है। एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच की जा रही है। परिजनों ने प्रेमी पर हत्या करने का शक जताया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!