Patna

“खेलो इंडिया वीमेंस लीग में अर्पिता को स्वर्ण पदक, दिया बधाई

भागलपुर.खेलो इंडिया वुशू मैच में कार्मेल स्कूल की अर्पिता दास ने स्वर्ण पदक जीता। इसी स्कूल की जिया कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किसया जबकि आनंद कृतिका छठे स्थान पर रही।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिला वुशू संघ के महासचिव और कार्मेल स्कूल के प्रशिक्षक राजेश कुमार साह ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने दो से सात अप्रैल तक राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी गांधीनगर, गुजरात में हुई राष्ट्रीय सब जूनियर व जूनियर खेलो इंडिया वीमेंस लीग में भाग लिया था। कार्मेल स्कूल की बारहवीं साइंस की ये छात्राएं बिहार टीम की ओर से खेल रही थीं।

अर्पिता दास ने चांग छवान इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। जिया कुमारी को ताईची इवेंट में कास्य पदक मिला और कृतिका आनंद नान छवान इवेंट में छठे स्थान पर रही। कोच अलोक कुमार थे। तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर स्कूल की प्राचार्य सिस्टर आशा, मैनेजर सिस्टर सुजाता, उप प्राचार्या सिस्टर जैकलिन, को-ऑर्डिनेटर सिस्टर प्रीसका व बिहार वुशू संघ के अध्यक्ष अमूल्य सिंह, सचिव सुमन मिश्रा, जिला संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पवन पोद्दार, उपाध्यक्ष तपन घोष, शाहिद रजा जमाल और अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!