Samastipur

“प्रसूता की मौत के बाद परिजन ने की तोड़फोड़:गार्ड घायल; सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा

समस्तीपुर के कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। मृतका जीनत परवीन (28) कल्याणपुर वार्ड की रहने वाली थी। उन्हें 25 अप्रैल की शाम प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रात में सफल प्रसव के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। अगली सुबह जीनत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन सदर अस्पताल की बजाय उन्हें निजी अस्पताल ले गए। रास्ते में ही जीनत की मौत हो गई।

दरभंगा-समस्तीपुर सड़क को किया जाम

इस घटना से नाराज परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ की। इस दौरान सुरक्षा गार्ड देवेंद्र राम घायल हो गए। परिजनों ने दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही और एएनएम पर दलाली का आरोप लगाया। करीब तीन घंटे बाद थाना प्रभारी राकेश कुमार के समझाने पर जाम हटा।

मृत महिला तीन बच्चों की थी मां

मृतका के पति मोहम्मद आरिफ अंसारी प्रदेश में मजदूरी करते हैं। अब तीन छोटे बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी परिवार पर है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि डिलीवरी सफल रही थी। तबीयत बिगड़ने पर रेफर किया गया था। अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!