BegusaraiSamastipur

“बेगूसराय में शादी से लौट रहे युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बेगूसराय में गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना SH-55 पर चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में बसौना मोड़ के समीप की है। मृतक की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी रतन शर्मा के पुत्र मिथुन कुमार (19) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवा कर परिजनों को सौंप दिया तथा आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मिथुन रात में बुलेट बाइक से अपने दोस्त के यहां शादी में बेगूसराय आया था।

सुबह में वापस अपने घर दौलतपुर लौट रहा था। इसी दौरान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में एसएच-55 पर एमएस कॉलेज के आगे बसौना मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के द्वारा ठोकर मार जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे तो मिथुन के जेब में मोबाइल बज रहा था।

जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दिया तथा उसे उठाकर चेरिया बरियारपुर पीएचसी ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर रहने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेगूसराय रेफर कर दिया। इसके बाद एम्बुलेंस कर्मियों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
घटनास्थल का एक वीडियो सामने आया है

घटनास्थल का एक हृदय विदारक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल मिथुन सड़क किनारे तड़प रहा है और लोग उसके मोबाइल से सूचना दे रहे हैं। इसके बाद सिर और पैर में गंभीर चोट लगने से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेरिया बरियारपुर भेजा गया।

मृतक के परिजन ने बताया कि मिथुन अपने एक मित्र की शादी में बीती रात बेगूसराय आए थे, आज सुबह अपने बाइक से घर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार देने से मौत हुई है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत पहुंची और अस्पताल भेजा गया। मामले की जांच-पड़ताल और आगे कि कार्रवाई की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!