Samastipur

“सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की मौत:सीमेंट लोडेड ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर

समस्तीपुर में सड़क हादसे में दो साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना, हसनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर बाजार ग्रामीण बैंक के पास की है, जहां बुधवार रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से राधा कुमारी (02) की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में बच्ची के पिता कामाख्या शर्मा बाल-बाल बच गए, मां भवानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। भवानी देवी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है ‌। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बच्ची की मौके पर ही हुई मौत

कामाख्या शर्मा ने बताया कि बुधवार देर शाम वह पत्नी भवानी देवी और बेटी के साथ बाइक से अपने ससुराल शाशन आ रहे थे। इसी दौरान हसनपुर बाजार में सीमेंट लोडेड एक ट्रैक्टर ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। पत्नी और बेटी सड़क की ओर जा गिरी। बच्ची के सिर पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ गया जबकि पत्नी को भी चोटें आई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उनकी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद लोगों ने भाग रहे ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की भी स्थिति बनी रही।

क्या बोली पुलिस

रोसड़ा DSP सोनल कुमारी ने बताया कि रात ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत हुई है, जबकि उसकी मां को चोटे आई है। बच्ची के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!