Samastipur

“समस्तीपुर में 4 स्टूडेंट्स गायब:9वीं क्लास में एडमिशन के लिए घर से निकले थे

समस्तीपुर में 4 बच्चे एक साथ गायब हो गए हैं। ये सभी बच्चे 3 अप्रैल को घर से यह कहकर निकले थे कि 9वीं क्लास में एडमिशन लेने जा रहे हैं, लेकिन अब तक नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने 5 अप्रैल को बिभूतिपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

परिजनों ने चारों बच्चों के मानव तस्कर के चंगुल में फंसने की आशंका जाहिर की है।लापता बच्चों में ब्रह्मदेव रावत के बेटे नैतिक राज (14), संजय दास के बेटे सचिन कुमार (14), सुरेश यादव के बेटा मुकेश कुमार (13) और कमलेश दास के बेटे शिवम कुमार (15) शामिल हैं। ये सभी बच्चे बिभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के रहने वाले हैं।

9वीं क्लास में एडमिशन कराना है

चारों छात्र मध्य विद्यालय सिरसी में पढ़ते थे। यहां 8वीं क्लास की पढ़ाई पूरी कर ली है। इसके बाद 9वीं क्लास में लड्डू लाल हाई स्कूल सिरसी में एडमिशन लेने वाले थे।लापता छात्र नैतिक राज के पिता ब्रह्मदेव रावत ने बताया कि ‘3 अप्रैल की शाम से ही बच्चे की तलाश रहा हूं।’

वहीं, शिवम कुमार के दादा महेंद्र दास ने कहा कि ‘इकलौता पोता है, जो एडमिशन करवाने निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। थाने में शिकायत दर्ज कराई है।’

बिभूतिपुर थाना प्रभारी आनंद कश्यप ने कहा,

परिवार वालों ने आवेदन दिया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। आज सिरसी गांव गया था, बच्चों के परिजन और गांव वालों से पूछताछ की गई है। जिले के अन्य थानों में भी चारों बच्चे के फोटो को भेजा गया है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!