Patna

“पटना एयरपोर्ट से चेन्नई-बेंगलुरु के लिए 2 नई फ्लाइट:13 शहरों के लिए डायरेक्टर फ्लाइट

पटना.पटना एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चेन्नई और बेंगलुरु के लिए एक-एक नई फ्लाइट शुरू की है। एयरपोर्ट प्रशासन ने समर शेड्यूल में 45 जोड़ी विमानों का टाइम टेबल जारी किया है। नए शेड्यूल में दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट सुबह 8.30 बजे, जबकि लास्ट एयर इंडिया की रात 10.40 बजे है।पटना से 13 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट है। जबकि देवघर, अमृतसर, जयपुर, भोपाल, वाराणसी, प्रयागराज के लिए एक भी डायरेक्ट फ्लाइट शेड्यूल में नहीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पहले 43 जोड़ी विमान थे, अब 45 हो गए

पहले पटना से 43 जोड़ी विमानों का ऑपरेशन हो रहा था, अब तादाद बढ़कर 45 जोड़ी हो गई है। पटना एयरपोर्ट पर ऑपरेशन सुबह 7.35 से रात 11.35 बजे तक होगा।

16 घंटे में 45 विमानों की लैंडिंग होगी और इतने की विमान टेकऑफ करेंगे। पहले फ्लाइट सुबह 8.30 बजे जबकि आखिरी फ्लाइट रात 11.25 बजे थी।

दिल्ली के लिए 13 और बेंगलुरु के लिए 9 विमान हो गए

दिल्ली-पटना के बीच विमानों की संख्या 13 हो गई है। बेंगलुरु के लिए विमानों की संख्या 8 से बढ़कर 9 हो गई, जबकि चेन्नई के लिए अब 2 विमान हो गए। मुंबई के लिए 4, हैदराबाद के लिए 5, कोलकाता के लिए 4, भुवनेश्वर के लिए 2, जबकि अहमदाबाद, रांची, लखनऊ, गुवाहाटी, पुणे व चंडीगढ़ के लिए एक-एक फ्लाइट है।

पहला विमान बेंगलुरु से

पटना एयरपोर्ट पर पहला विमान इंडिगो की बेंगलुरु से सुबह 7.35 बजे लैंड करने के बाद 8.10 में जाएगी। पटना से दिल्ली के लिए पहला विमान सुबह 8.30 बजे है। आखिरी विमान इंडिगो की बेंगलुरु से रात 11 बजे आने के बाद रात 11.35 बजे बेंगलुरु जाएगी।

45 में इंडिगो की 29 जोड़ी

इन 45 जोड़ी विमानों में 29 जोड़ी फ्लाइट इंडिगो की है। यानी पटना के एयर मार्केट में इंडिगो का 64 फीसदी हिस्सा है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की 8 जोड़ी, एयर इंडिया की 5 और स्पाइसजेट की 3 जोड़ी विमान समर शिड्यूल में हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!