Samastipur

“समस्तीपुर में शॉर्ट-सर्किट से 18 घर जले:तेज हवा के कारण फैली लपटें,मेला देखने गए थे

समस्तीपुर जिले में शॉर्ट-सर्किट से हादसा हो गया। विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत के सहनी टोल में करीब 18 घर जलकर राख हो गए।घटना रामनवमी के दिन दोपहर करीब 2 बजे की है। कुंदन सहनी के घर में अचानक शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। पछुआ हवा की वजह से आग की लपटें तेजी से फैली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के समय अधिकतर लोग मेला देखने गए हुए थे। आग इतनी भयानक थी कि लोग न तो घर का सामान निकाल पाए और न ही आग पर काबू पा सके। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही करीब 18 घर जल चुके थे।
10 लाख रुपए के नुकसान की आशंका

रामनाथ सहनी, कुंदन सहनी, रोहित सहनी, वासुदेव सहनी, गनेशी सहनी, उषा देवी, गुलबिया देवी, फूलकुमारी देवी, कलेश्वरी सहनी, रामदयाल सहनी और नथुनी सहनी समेत कई परिवारों के घर प्रभावित हुए। घरों में रखा राशन, बर्तन और अन्य सामान जलकर राख हो गया। अनुमान है कि करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।अंचल पदाधिकारी कुमार हर्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हल्का कर्मचारी अभिमन्यु कुमार को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!