Patna

“जू के टिकट का दाम बढ़ा, वयस्कों के 50 और बच्चों के ‌‌20 रुपए लगेंगे,सुबह टहलने वाले लोगों का पास शुल्क

पटना.10 साल के बाद पटना जू का प्रवेश टिकट एक अप्रैल से बढ़ने जा रहा है। जू में वयस्क को 30 की जगह 50 रुपए और बच्चों का 10 की जगह 20 रुपए प्रति टिकट प्रवेश शुल्क किया गया है। सिर्फ पहली जनवरी को वयस्कों का 150 और बच्चों का 60 रुपए प्रति टिकट दर कर किया गया है। जू के अंदर सभी तरह के टिकट शुल्क को बढ़ाया गया है। इको पार्क के बोट का टिकट दर में वृद्धि किया गया है। पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा शुक्रवार को जू प्रशासन और पटना पार्क प्रमंडल को बढ़ा टिकट दर का कॉपी सौंपा गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सुबह-सुबह टहलने वाले लोगों का पास शुल्क भी बढ़ा : सुबह-सुबह टहलने वाले लोगों के पास का शुल्क बढ़ गया है। संजय गांधी जैविक उद्यान में तकरीबन नौ हजार लोग पास से सैर करने पहुंचते हैं। तीन महीने का शुल्क 1000 की जगह 1500 रुपए, छह महीने का शुल्क 1600 की जगह 2000 रुपए, एक साल का 2500 रुपए पास शुल्क तय किया गया है। बुजुर्गों के लिए तीन माह का 500 की जगह 700, छह महीने का 800 की जगह 1000, एक साल के लिए 1500 रुपए पास शुल्क लगेगा।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!