Weather UpdatePatnaSamastipurVaishali

“मौसम अपडेट:बिहार के 35 जिलों में अलर्ट:खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका में ओला-बिजली गिरने की आशंका

“मौसम अपडेट:पटना.बिहार के मौसम में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव देखा जा रहा है। अररिया में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने 36 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।इसके अलावा कुछ जगहों पर ओला, बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक उत्तर बिहार (पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, वैशाली और समस्तीपुर) में हल्के बादल छाए रहेंगे।इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली।

बिहार के 5 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार 22 मार्च को राज्य के पांच जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ बिजली गिरने और ओला गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।मानसून से पहले बारिश होने से फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने इन जिलों के किसानों को बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

31 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट.इसके अलावा, मौसम विभाग ने 31 जिलों में बारिश और तेज हवाओं के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
पटना, कैमूर, रोहतास, बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण.

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!