Samastipur

मामा की शादी में शामिल होने आई थी समस्तीपुर,कुएं में डूबने से युवती की मौत

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में गुरुवार की सुबह कुएं में डूबने से एक युवती की मौत हो गई। मृत युवती की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव के अवधेश पोद्दार की पुत्री गुड़िया कुमारी (18) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, युवती एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने मामा के यहां आई थी। घटना के बाद शादी समारोह में गीत के बदले चीत्कार गूंज उठा। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुएं पर पैर फिसलने से हुआ हादसा

मृतक के मामा रंजीत पोद्दार ने बताया कि उनके भाई चंदन की आज शादी होनी थी। शादी समारोह को लेकर रात मटकोर का कार्यक्रम था। जिसमें उनकी भांजी पूरे परिवार के साथ आई हुई थी। सुबह कुआं पूजन (पनकट्टी) को लेकर परिवार के लोग कुआं पर गए हुए थे।

कुएं के पास गिट्टी रखा हुआ था। रस्म के दौरान ही गुड़िया का पैर गिट्टी पर फिसल गया, जिससे वह कुएं में जा गिरी। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने काफी प्रयास के बाद गुड़िया को कुएं से बाहर निकाला। कुआं में करीब 20 फीट पानी भरा हुआ था।

कुएं से निकाले जाने के बाद उसे सरायरंजन के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

गुड़िया के मामा की आज है शादी

बताया गया है कि मृतक गुड़िया के मामा चंदन कुमार की आज ही यानी 6 मार्च को शादी होनी थी, जिसमें यह अपने परिवार के साथ ननिहाल आई हुई थी। इस घटना के बाद जहां कुछ देर पहले तक परिवार के लोगों के बीच शादी को लेकर खुशी का माहौल था। चारों ओर शादी की गीत बज रहे थे लेकिन इस घटना के बाद चारों ओर चीत्कार सुनाई देने लगी।

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि शादी समारोह में अपने ननिहाल आई एक युवती की कुएं में डूब कर मौत हो गई है। सरायरंजन थाने की पुलिस में शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!