Patna

“मुखिया के प्रयासों से बदल गई यजुआर मध्य पंचायत की सूरत,पुरस्कार राशि से खरीदी एंबुलेंस

मुजफ्फरपुर.कटरा के यजुआर मध्य के मुखिया सुमन नाथ ठाकुर ने अपने प्रयासों से पंचायत की तस्वीर बदल दी। आमतौर पर पंचायतों का विकास सरकारी योजनाओं पर निर्भर रहता है। लेकिन, उन्होंने खुद आगे बढ़कर बदलाव किया। पंचायत की सफाई व्यवस्था सुधरी। महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी। खेलकूद और स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़ा सुधार हुआ। तीन साल पहले पंचायत में एक महिला से छेड़खानी की घटना हुई थी। उस समय इलाके के सीसीटीवी कैमरे खराब थे, जिससे आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस घटना के बाद मुखिया ने पूरी पंचायत में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। अब हर गली और चौक-चौराहे पर कैमरे लगे हैं। इससे असामाजिक तत्वों पर नकेल कस दी गई है। महिलाएं और ग्रामीण अब खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पिछले साल पंचायत को देशभर में तीसरा स्थान मिला था। राष्ट्रपति ने पुरस्कार राशि दी थी। इस राशि को उन्होंने पंचायत की भलाई में लगाया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी। पुरस्कार राशि से एक एंबुलेंस खरीदी। अब मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं होती। पंचायत में प्रमुख चौराहों पर वाटर कूलर लगवाया।

मुखिया सुमन नाथ ठाकुर ने ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत के स्टेडियम में हाई मास्ट लाइट लगवाए। अब रात में भी खेल गतिविधियां जारी रह सकती हैं। खिलाड़ियों और ग्रामीणों की फिटनेस को ध्यान में रखकर ओपन जिम भी बनाया गया। मुखिया के इन प्रयासों ने ही पंचायत को नई पहचान दी है। उनके नेतृत्व में यजुआर मध्य पंचायत देश के अन्य गांवों के लिए मिसाल बन गई है। राष्ट्रपति से मिले पुरस्कार के बाद विकास की रफ्तार और तेज हो गई है। ग्रामीण गर्व से कहते हैं कि वे एक ऐसी पंचायत में रहते हैं, जहां हर समस्या का समाधान निकाला जाता है।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!