Patna

“शादी के 9 साल बाद मेहनत से पाई सफलता ,बीपीएससी ज्यूडिशियरी परीक्षा में पाई सफलता

पटना. सारण जिले के जलालपुर प्रखंड की बहू मोनिषा सिंह ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से बीपीएससी ज्यूडिशियरी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जज बनने का गौरव हासिल किया है। शादी के नौ साल बाद इस मुकाम तक पहुंचकर उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे सारण और बिहार का नाम रोशन किया है। बीते माह उनकी पोस्टिंग सिवान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में हुई, जिससे उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

42 वर्षीय मोनिषा सिंह का ससुराल जलालपुर प्रखंड के पियानो-साधपुर बली गांव में है। उनके पति संजय कुमार सिंह पटना में अपने भाई वीरेंद्र कुमार सिंह के साथ दवा व्यवसाय से जुड़े हैं। परिवार में शिक्षा और सेवा की मजबूत परंपरा रही है। मोनिषा सिंह के बड़े जेठ श्याम सुंदर सिंह समाजसेवा और व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि राम सुंदर सिंह भी व्यवसायी हैं।

शिक्षा और परिवार की मजबूत नींव मोनिषा सिंह के परिवार में कई लोग प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं। संयुक्त परिवार में डॉ. दीपक कुमार सिंह, डॉ. अनुप्रिया सिंह, डॉ. साम्भवी, डॉ. ज्योति कुमारी एमबीबीएस डॉक्टर हैं। वहीं, अभिषेक कुमार सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सूर्य प्रताप सिंह सिविल इंजीनियर और अंजली कुमारी चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं। उनकी 8 वर्षीय बेटी सेनोरिटा अभी पढ़ाई कर रही है। परिवार की इस शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने मोनिषा को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मोनिषा सिंह के ससुर स्व. कपिलदेव सिंह समाजसेवा में अग्रणी रहे। उन्होंने गांव में निशुल्क चिकित्सा केंद्र और विद्यालय खोला था। बाद में यह विद्यालय सरकारी मध्य विद्यालय में तब्दील हो गया।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!