Samastipur

“समस्तीपुर:दुकान में ग्राहक बन पहुंचे बदमाशों ने लाखों के जेवर लूटे, जांच में जुटी पुलिस

“समस्तीपुर:विभूतिपुर : नरहन बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बन कर आये बदमाशों ने हथियार के बल पर लाखों मूल्य के जेवर लूट लिये. दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार से सोने की चेन आदि दिखाने को कहा. कीमती जेवरों का मोलजोल करने के बाद पिस्टल का भय दिखाकर जेवरों को लूट लिया. लूटी गई जेवरात कीमत तीन लाख रुपये के करीब बतायी गयी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर हथियार से लैस बदमाश भाग निकलने में सफल रहा. यह घटना गत शनिवार की बतायी गयी है. पीड़ित दुकानदार श्याम सुंदर ठाकुर ने घटना से संबंधित आवेदन स्थानीय थाना में दिया है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस बल पहुंची थी.

आवेदन मिला है. पुलिस तफ्तीश में जुटी है. दूसरी ओर राजद व्यवसायिक सेल के प्रांतीय नेता मुकेश पूर्वे ने घटना की जानकारी के बाद भी पुलिस की कमजोर सक्रियता की निंदा करते हुए स्वर्ण व्यवसायियों के लिए सुरक्षा की मांग की है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!