Patna

“सड़क दुर्घटना में गर्भवती महिला सिपाही की मौत:कार ने स्कूटी में मारी थी टक्कर, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र के बेली रोड में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला सिपाही की मौत हो गई है। सिपाही अल्का अनुपम डायल 112 में पोस्टेड थी।सुबह में स्कूटी से ड्यूटी जा रही थी, इस दौरान एक कार ने ठोकर मार दी। कार का नंबर BR 01P Q5029 है। घटना की पुष्टि ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश कुमार चौहान ने की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इलाज के दौरान हुई मौत

 

थानेदार ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की गाड़ी से महिला सिपाही को इलाज के लिए PMCH में एडमिट कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। महिला सिपाही गर्भवती थी। जच्चा- बच्चा दोनों की मौत हुई है।महिला सिपाही का भाई उनको ऑफिस छोड़ने आ रहा था। उल्टे लेन से आ रही कार ने ठोकर मार दी। मृतक अल्का अनुपम मोतिहारी जिला बल की थीं। पटना के कंकड़बाग मलाही पकड़ी की रहने वाली थीं।उनके हसबैंड ATS में पदस्थापित हैं। डेपुटेशन पर पटना डायल 112 में थी। घटना पर IPS शीला ईरानी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे काफी नुकसान हुआ है।

 

जमा हो गई भीड़

 

घटना के बाद बीच सड़क पर महिला सिपाही गिर गई और तड़पने लगी। वहां से गुजर रहे लोगों और कुछ महिलाओं ने उसे सड़क किनारे किया। काफी देर तक महिला सिपाही तड़पती रही। इसके बाद पुलिस की गाड़ी आई।महिलाओं की सहायता से उठाकर उसे इलाज के लिए भेजा गया। इस घटना में महिला सिपाही को ड्यूटी छोड़ने जा रहा शख्स भी घायल हो गया था। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। लेकिन, अंदरूनी चोट काफी है। इलाज चल रहा है।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!